Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदिम जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के जबड़ा पंचायत में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार सर्वेक्षण उपरांत सरकारी योजनाओं से सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु विशेष कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि जबड़ा पंचायत में कुल 48 आदिम जनजाति परिवार निवास करते हैं। जिनके कुल सदस्यों की संख्या 193 है। कुल महिलाओं की संख्या 91 एवं पुरुषों की संख्या 102 है। सर्वेक्षण में आधार कार्ड से वंचित लाभुकों की संख्या 59, राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित संख्या 83, पेंशन से वंचित लाभुक की संख्या 29, आवास से वचित संख्या 30, वनपटटा से संबंधित 48, श्रमिक कार्ड से संबंधित 77, आयुष्मान कार्ड से संबंधित 48, जॉब कार्ड से संबंधित 48, पशुधन लाभ से संबंधित 48, बैंक खाता से संबंधित 79, जाति आवासीय से संबंधित 100, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन से संबंधित 48, मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान से संबंधित 48, विद्यालय में नामांकन की स्थिति से संबंधित 40, छात्रवृत्ति से संबंधित 79, सुकन्या योजना से संबंधित 13 एवं सखि मंडल से जुड़ाव से संबंधित 40 मामले पाए गए। विशेष कैंप में आवास के 13, लेबर कार्ड के 02, सखी मंडल के 22, आधार कार्ड के 03, राशन कार्ड के 06, अबुआ स्वास्थ्य योजना के 22 एवं विद्यालय में नामांकन के 40 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से तत्काल कई मामलों का निष्पादन किया गया एवं शेष पर न्यूनतम समय में निष्पादन करने की बात कही गई। वहीं इस दौरान 41 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं दवाइयां भी उपलब्ध दी गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment