युवा महोत्सव 2024 की तैयारियों का विभावि के पदाधिकारियों ने लिया जायजा

0
186

चतरा। चतरा महा विद्यालय चतरा में आयोजित युवा महोत्सव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पदाधिकारी। 28 वें विनोबा भावे विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव झूमर 2024 महाविद्यालय चतरा द्वारा 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। इसकी तैयारी के लिए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की टीम चतरा कॉलेज चतरा पहुंची थी। टीम में शामिल प्रोफेसर डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, एन.एस.एस. कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जॉन रूफीना तिर्की एवं यूसेट की प्रोफेसर अर्चना धान ने तैयारियों से संबंधित जानकारी लेते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम ने आयोजन स्थल चयन, टीम-मैनेजर एवं प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। साथ ही टीम में शामिल पदाधिकारी आयोजन के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु संतुष्ट भी दिखे। उपरोक्त जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा ने दी।