Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गम्हरिया साप्ताहिक घाट में विशालकाय पेड़ गिरने से चार चक्का वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, मचा अफरा तफरी,

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड के गम्हरिया साप्ताहिक हाट में मंगलवार को अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़े चार चक्के मारुति वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस क्रम में साप्ताहिक हाट में अफरा तफरी मच गई। हालांकि उक्त वाहन में कोई नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। घटना के बाबत पीड़ित नवडीहा निवासी छोटू गोसाई ने बताया कि वह साप्ताहिक हाट में पूजा की सामग्री बेचने का काम करता है और इसी क्रम में अपने मारुति वाहन में सामान लोड कर गम्हारिय साप्ताहिक हाट गया था।जहा तेज बारिश हो रही थी। गाड़ी खड़ा कर अपने दुकान लगाने के लिए वह जगह देखने गया। इसी क्रम में विशालकाय पेड़ मारुति वाहन पर गिर गई। जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पीड़ित ने उचित मुआवजा की मांग की है। साथ ही कहां की इस घटना से उसके वाहन पर रखे बिक्री हेतु सामान की भी क्षति हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment