न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बड़गांव के शिक्षाविद रामचंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो रविवार को हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज रांची के सैमफोर्ड हॉस्पिटल से चल रहा था। वे एक प्रखर समाजसेवी सह शिक्षा प्रेमी थे। दिवंगत शिक्षक के रुप में 1960 से 65 तक गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी, चतरा प्रखंड के होलमगड़़ा, हजारीबाग जिला के शहिद भगत सिंह ऊंच विद्यालय में 1980, मध्य विद्यालय चौपारण में 20 साल योगदान देकर 2000 में सेवानिवृत हुवे। उसके बाद समाज सेवा में लग गए और ब्रम्हृऋी (भूमिहार) समाज के चतरा जिलाध्यक्ष बने इनका कार्यकाल सराहनीय रहा। कई बार जिला प्रशासन से पुरस्कृत भी हुवे, उनका निधन चौपारण ब्लॉक मोड़ स्थित आवास पर हो गया और अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव बड़गांव में सुबह किया गया। अंतिम संस्कार में सांसद काली चरण सिंह, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिप सदस्य अरुण सिंह, सीमरिया के पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह, युगल सिंह, विधायक किशुन कुमार दास, सतीश सिंह, सुजीत भारती, उज्जवल दास, जीतन राम शामिल होकर श्रद्धांजली दी।
शिक्षाविद रामचंद्र सिंह के निधन पर शोक, पंचतत्व में हुवे विलीन

By newsscale
On: September 22, 2024 11:28 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076928
Total views : 2878939