Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*जिले के सभी 17 परीक्षा केंद्रों में #JSSC सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से किया जा रहा है परीक्षा का आयोजन* । *सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया एवं सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात है।* *जिले के समाहरणालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम से अधिकारियों के द्वारा जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- दिनांक 21 एवं 22 सितंबर को जिले में ( JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामन्या स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आज दूसरे एवं अंतिम दिवस में भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके के परिक्षा का आयोजन किया जा रहा है।सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है। परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात खड़े परीक्षा के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा परिक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, एवं शांतिपूर्ण रूप से परीक्षा का सफल आयोजन हो सके इसके लिए हर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बने स्ट्रॉन्ग रूम में जिले के वरीय अधिकारियों उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला , एसडीओ सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment