Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पहुंचेगे चतरा, परिवर्तन संकल्प यात्रा का करेगे शुभारंभ, जनसभा को करेंगे संबोधित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचेगे। इस दौरान रक्षामंत्री इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद रक्षामंत्री इटखोरी से ही भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद रक्षामंत्री इटखोरी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार जनसभा के बाद रक्षामंत्री मयूरहंड में रोड शो भी करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। वहीं रक्षामंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर चतरा जिला प्रशासन भी पूरी अलर्ट मोड में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment