Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हादसे में पिता-पुत्र की मौत, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव निवासी उपेंद्र भुइंया व पुत्र रंजन कुमार की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई। घटना बीते सोमवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई का बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था और पिता के साथ पेट्रोल लेके जा रहे थे की ब्रह्मपुर-हउवाग मोड़ के समीप मुख्य सड़क में पहले से गिरे पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रंजन कुमार की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। जबकि पिता उपेंद्र भुइंया को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनो के मौत की खबर सुन गांव में मातम पसर गया। जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मालूम हो की तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा के कारण मुख्य सड़क में पेड़ गिरा हुआ था और बारिश के बीच रात के अंधेरे में गिरा पेड़ बाइक चालक को नहीं दिखा, जिससे दुर्घटन घाटी। मंगलवार को पोस्टर्माटम के उपरांत दोनो के शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment