न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। भारी बारिश से जिले के कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकीदाग गांव स्थित भुजंवा गढ़ा तालाब का बांध टूटने से करीब 20 एकड़ में लगे धान के फसल बर्बाद हो गए हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अचानक बांध टूटने से करीब एक किमी तक लगे धान के साथ अन्य फसल पुरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इसके साथ ही तालाब में डाले गए करीब दो लाख की मछली बीज भी खेतों में बह गई। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब सिकीदाग गांव के किसानो के लिए वरदान साबित हो रहा था। तालाब के पानी से खेतों की सिंचाई कर किसान आत्मनिर्भर हो रहे थे। अब इसके टूट जाने से किसानों की खेती भी प्रभावीत होगी। गांव के लोगों को करीब 10 लाख का नुकसान पहुंचा है। तालाब का निर्माण भूमि संरक्षण विभाग से वर्ष 2015 में कराया गया था। किसानों ने प्रशासन से बरबाद हुए फसलों के मुआवजे की मांग की है।
भारी बारिश में टूटा बांध, 20 एकड़ में लगे धन के फसल बर्बाद

By newsscale
On: September 19, 2024 12:06 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1070637
Total views : 2869861