न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/सिमरिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 26-सिमरिया एंव 27 चतरा (अजा) अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट के जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई है। यह कार्यक्रम विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा तक चालू रहेगा। दोनों विधानसभा सिमरिया में दो चतरा में दो कुल चार ईवीएम मोबाइल प्रदर्शनी वैन के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र, शैक्षणिक संस्थान/हाट-बाजार आदि में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त द्वारा ईवीएम मोबाइल प्रदर्शनी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
अनुमंडल एवं जनसंपर्क कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का स्थापन, 4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शनी वैन को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

By newsscale
On: September 19, 2024 12:04 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1083151
Total views : 2887788