न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हुई बारिश के साथ चली हवा के कारण किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भारी बारिश से खेत जलमग्न हो गए, तो वहीं तेज हवाओं से बड़े पैमानों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। शाहपुर गांव निवासी किसान मुकेश यादव ने बताया कि भारी बारिश से मकई का खेत पानी से डूब गया। वहीं तेज हवा चलने से सभी मक्का टूटकर जमीन में गिर गया। जिससे सारा फसल बर्बाद हो जाने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने ने काहा की किसान विशेष रूप से अपने मकई के फसलों से हुई आर्थिक आमदनी से दैनिक उपयोग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा करते हैं। कृषक ने काहा इस चक्रवर्ती तूफान व बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो से उचित मुआवजे की मांग किया है।
भारी बारिश व तेज हवाओं से फसलों का बड़ा नुकसान, किसानों ने सहकारिता विभाग से किया मुआवजे की मांग

By newsscale
On: September 19, 2024 12:02 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1083105
Total views : 2887717