झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना क्षेत्र के इचा नवा टोली गांव में हो रहे तेज बारिश से घर गिरने के कारण मां झालो देवी की मौत हो गई।जबकि 8 वर्षीय बेटी अनिशा कुमारी घायल हो गई। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने मंगलवार को दिन के 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा झालो देवी और अनिशा कुमारी को सदर अस्पताल लोहरदगा ले गए। जहां चिकित्सकों ने झालो देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिशा कुमारी इलाजरत है। घटना के संबंध में बताया की सोमवार को रात 8 बजे खाना खाकर घर में सभी परिवार सोए हुए थे।तीन दिनों से हो रहे बारिश के कारण मिट्टी का घर मंगलवार को प्रात 4 बजे गिर गया। जिसके बाद झालो देवी और अनिशा कुमारी दब गए। परिजनों द्वारा शोरगुल करने के बाद अगल-बगल के ग्रामीणों ने की मदद से दोनों को निकाला गया।और सदर हॉस्पिटल लोहरदगा ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने झालो देवी को मृत घोषित कर दिया।जबकि अनीशा का इलाज किया जा रहा है।अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग परिजनों द्वारा की है। वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला के दो लड़का और दो लड़की है। एक लड़के की उम्र 17 साल तो दूसरे का उम्र 3 साल, घायल अनीशा का उम्र 12 साल जबकि एक अन्य बेटी का उम्र 8 साल है।
बारिश के कारण इचा नवाटोली में घर गिरने से मां की हुई मौत,बेटी हुई घायल
By Ajay Sharma
On: September 18, 2024 7:25 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083169
Total views : 2887819