Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा प्रखंड में हो रही तेज बारिश के कारण कई ग्रामीणों का गिरा घर,लाखों रुपए की हुई क्षति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -सोमवार से मंगलवार 48 घंटे की बारिश से कई लोगो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश के कारण कई लोगों के घर गिर गए। जिससे लाखों रुपए की क्षति हुई है। नेतरहाट रोड निवासी जलाल साहू ने बताया कि तेज बारिश के दौरान दीवाल गिरा जिससे मोटरसाइकिल व स्कूटी दब गया, महादनिया टोली निवासी छेदी ठाकुर का घर क्षतिग्रस्त हो गया, जमगाई गांव में अरविंद बड़ाइक का घर गिर गया, देवकी निवासी सनी उरांव के घर में पानी घुस गया जिससे वह दूसरों के घर में आश्रय लिया है, आदर मालगो निवासी संतोष महतो का घर गिर गया, सरांगो निवासी रामचरण महतो का घर गिर गया, सुखराम मुंडा सुनील उरांव का घर गिर गया, सरांगों नवाटोली निवासी दशमी देवी का घर गिरा सहित कई लोगों का घर इस बारिश में गिरा है लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल से पूछने पर उन्होंने कहा जिन लोगों का बारिश के दौरान क्षति हुआ है वह आंचल कार्यालय में सूचित करें त्वरित कार्रवाई करते हुए मुआवजा का प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा। हालांकि अंचलाधिकारी के द्वारा संबंधित पंचायत के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में घूम घूम कर क्षति का आकलन करे और पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा मिले इस पर काम करने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment