Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी दूलकी नदी पुल पर बाइक एवं ऑटो में सीधी टक्कर हुई एक की मौत जबकि आधा दर्जन घायल सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी दुलकी नदी पुल के समीप मोटरसाइकिल व टेंपो के सीधी भिड़ंत में एक की मौत व आधा दर्जन लोग घायल है। जानकारी के अनुसार टेंपो सवारी लेकर घाघरा से अरंगी की ओर जा रही थी वहीं विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल में दो युवक सवार होकर घाघरा को ओर आ रहे थे जिससे सीधी भिड़ंत हुई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामूदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया। जहां मोटरसाइकिल सवार सलगी चापी निवासी लगभग 25 वर्षीय गौतम महली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में जरगाटोली निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव, अरंगी निवासी 35 वर्षीय प्रतिमा देवी, 40 वर्षीय धनेश्वर सिंह, 28 वर्षीय बिरसई उरांव, 24 वर्षीय मनिता देवी व बेटा 9 माह का निशांत उरांव सहित कई अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की छोटे आई। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लिए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment