Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*भाजपा की 27 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर घाघरा में बैठक हुई*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घाघरा/गुमला -बिशनपुर विधानसभा अंतर्गत परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को घाघरा तेली धर्मशाला में भाजपायों की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर जयसवाल ने की। बैठक में आगामी 27 सितंबर को बिशनपुर विधानसभा अंतर्गत परिवर्तन संकल्प यात्रा में सभा का आयोजन घाघरा में आयोजित की जाएगी। जिसे लेकर भाजपा के पदाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिया।इस क्रम में बिशनपुर विधानसभा प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को घाघरा में परिवर्तन संकल्प यात्रा के निमित सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उड़ीसा के सांसद जुएल उरांव मुख्य रूप से शामिल होंगे। वही परिवर्तन संकल्प यात्रा के निमित्त रथ भी 27 सितंबर को घाघरा पहुंचेगी। जिसका भी स्वागत किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी नेता को कहा कि आप सभी गांव गांव में इसका व्यापक प्रचार प्रचार करें ताकि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मौके पर उपस्थित लोगों में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी भिखारी भगत,जिला महामंत्री राम अवतार भगत,आशीष कुमार सोनी, प्रदीप प्रसाद,विपिन बिहारी सिंह,अशोक उरांव, तेंबू उरांव, पप्पू गुप्ता,अनूप पांडे,नारायण महतो, मनोज सिंह,अरुन्जय सिंह, रमेश गुप्ता, राम साहू, जगत ठाकुर, सीमा देवी,अलका देवी, शालवंती देवी सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment