Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिश में गरीब का आशियाना हुआ ध्वस्त, मदद की लगाई गुहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कदगांवा कला पंचायत अंतर्गत मखरोल निवासी बिजेंद्र चंद्रवंशी का कच्चा घर ध्वस्त हो गया। जिससे पीडित परिवार के समक्ष सर छिपाने को लेकर परेशानी उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार बच्चों संग दूसरे के घर में शरण लेने को मजबूर है। पीडिता की माली हालत इतनी खराब है कि अपने जीर्ण शीर्ण कच्चे मकान के उपर प्लास्टिक ढक कर किसी तरह बच्चों के साथ रह रहा था। परंतु लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान ही ध्वस्त हो गया। पीड़ित दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है। ऐसे फिलहाल बगैर सहायता के सर छिपाने के लिए आवास निर्माण कर नहीं सकता। पीडिता ने मुखिया अशोक कुमार के अलावा अंचल अधिकारी व थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। सबसे बड़ी विडम्बना है कि इस तरह के जरुरत मंद लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास मुहैया नहीं कराया जा सका है। इससे जिम्मेदार जन प्रतिनिधि एवं प्रखंड व जिला प्रशासन की कथनी व करनी में अंतर दर्शाता है। वहीं गैर जिम्मेदार जन प्रतिनिधि व प्रशासन के रवैया से दर्जनो योग्य लाभुक जर्जर आवास में रहने को मजबूर हैं या दुसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment