न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में सोमवार सुबह 62 वर्षीय वृद्धा की पेड़ के नीचे दबाकर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हरवंश गंझू पिता स्वर्गीय गनौरी गंझू और पत्नी दसिया देवी सुबह भैस दुह कर दूध लेकर आ रहे थे। तभी एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया और दोनों पति-पत्नी बिहोश हो गए। परिजनों ने आनन फानन में दोनो को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में हरवंश गंझू की मौत हो गई।
अचानक गिरा विशाल पेड़, पति की मौत, पत्नी गंभीर

By newsscale
On: September 16, 2024 10:14 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1119416
Total views : 2937984