न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/गिद्धौर। जिले में शनिवार की आधी रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। शनिवार दिनभर झमाझम बारिश होने के कारण जिले के गिद्धौर, पत्थलगड़ा, मयूरहंड, हंटरगंज, प्रतापपुर, कुंदा, सिमरिया आदि प्रखंड क्षेत्र में कई गरीबों के मिट्टी के घर गिरकर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं पत्थलगड़ा, गिद्धौर व मयूरहंड प्रखंड के कई गांव की सड़कों पर जल जमा हो गया है। इसके साथ कई गांव में बिजली सेवा भी बाधित हो गई है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिद्धौर प्रखंड़ के सलगा गांव में चांदो यादव का मिटी का घर घर ध्वस्त हो गया है। जबकि रुपिन गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव का घर भी लगातार बारिश से मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है। ऐसे में पीड़ित परिवारों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन हो गई है। दोनों पीड़ित परिवारों ने प्रखंड व जिला प्रशासन से धवस्त घर की मरम्मती कराने की मांग की है। बताया गया की घर ध्वस्त होने से पीड़ित परिवारों को रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घर ध्वस्त होने की सूचना पर पंचायत के मुखिया निर्मला देवी, सुमीरा कुमारी संबंधितों के घर पहुंचकर समस्याओं से अवगत होने के साथ सरकारी स्तर से हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
लगातार बारिश से जिले में कई गरीबों के मिट्टी के कई घर धंसे, घरों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

By newsscale
On: September 15, 2024 11:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1070637
Total views : 2869861