न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। रविवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत गाडीलौंग देवी मंडप प्रांगण में शारदीय नवरात्र हर्षाेल्लास से मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें विगत नवरात्र में आय-व्यय व आयोजित कार्यक्रम की गहन समीक्षा करने के उपरांत इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेला आयोजन व पर्व उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किरते हुए अध्यक्ष कुलदीप दास, सचिव सुधीर चौरसिया, कोषाध्यक्ष सोनु भुइयां, उपाध्यक्ष राहुल चौरसिया, उपसचिव अमलेश यादव, पूजा प्रभारी जुगल साव, मंडप प्रभारी द्वारिका बरई तथा मेला प्रभारी की जिम्मेवारी भीम साव को दी गई। मौके पर तिलेश्वर साव, मनोज राणा, महेंद्र यादव, राजेश बरई, दीपू चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, प्रताप चौरसिया, शशि चौरसिया समेत अन्य मौजूद थे।
सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बने कुलदीप दास

By newsscale
On: September 15, 2024 11:09 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083127
Total views : 2887748