न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित जिला परिषद भवन के ग्राउंड फ्लोर में अभियंता दिवस भारत रत्न सर एम विश्वकर्मा (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया) के जन्मदिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल एवं वशिष्ट अतिथि जवाहर प्रसाद सेवा निवृत सहायक अभियंता ने संयुक्त रूप से सर एम विश्वेश्वरैया के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सर एम विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजीनियर थे। इन्हे भारतीय इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों और योगदान के लिए जाना जाता है। वे एक प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर, विद्वान, और राजनेता थे। इन्हे फादर ऑफ इंजीनियरिंग भी कहा जाता है। इनका जन्म 15 सितंबर 1861 में कर्नाटक में व मृत्यु 1962 में हुई। इन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई थी। सर एम विश्वेश्वरैया उन युवाओं के लिए आदर्श है जो इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में अपना कैरियर संवार रहे हैं। अभियंता दिवस का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को साइंस टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल चतरा सुरेश प्रसाद गुप्ता, कनीय अभियंता धनंजय ओझा, अंकित कुमार, सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल आलोक चौधरी समेत अन्य अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे।
अभियंता दिवस के रुप में मनाया गया मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस

By newsscale
On: September 15, 2024 11:04 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076928
Total views : 2878939