न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/हंटरगंज। एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता जिले के हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने प्रखंड जोरी स्थित काली मंदिर में पुल निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 8 करोड़ 40 लाख 97 हजार 800 रुपये की लागत से जोरी और करैलीबार के बीच लीलाजन नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद कोबना गांव पहुंच कर 13 करोड़ 36 लाख 23 हजार की लागत से बनने वाले लीलाजन नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। इसके बाद प्रखंड के खूंटीकेवाल पहुंचकर चेतना भारती आश्रम के समीप 3 करोड़ 58 लाख 4 हजार 700 रुपये की लागत से बनने वाले घर्री नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़कर गांवों का समुचित व सर्वांगीण विकास कराने के उद्देश्य से इन पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, सीओ सीताराम महतो, थाना प्रभारी मनीष कुमार, समाजसेवी समरेश सिंह, कमलेश कुमार यादव, नावाडीह मुखिया बसंती पन्ना, कोबना मुखिया बबलू कुमार मेहता, देव लाल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, रजनीकांत सिंह, मनीष कुमार, कौलेश्वर यादव, सुनील यादव, चेतना भारती के विनय संगर आदि उपस्थित थे।
तीन नदियों पर पुलों के निर्माण का मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया शिलान्यास

By newsscale
On: September 14, 2024 11:55 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076928
Total views : 2878939