Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थस्थल स्थल लेंबोइया पहाड़ी पर अवस्थित भगवती मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र दास ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पोषण कुमार भारती शामिल हुवे। बैठक में आगामी 21 सितंबर को इटखोरी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष श्री भारती ने कहा की देश के रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में पत्थलगड़ा प्रखंड से भारी संख्या में लोगों को ले जाना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफलता को लेकर एससी मोर्चा के पदाधिकारियों को जन संपर्क में लग जाने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम में एससी मोर्चा की उपस्थिति बढ़ चढ़ कर हो। साथ ही बैठक में एससी मोर्चा के विस्तार समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर दिनेश्वर दास, अजय भुइयां, कृष्ण रविदास, दीपक रविदास, दिनेश रविदास, दीपक दास, अजीत भुइयां, पप्पू राम, बिनोद राम, उपेंद्र दास, रवि राज, रविदास आदि उपस्थि थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment