Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टोटाम्बी गांव में करमा पूजा महोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित, विशनपुर विधायक चमरा लिंडा हुए शामिल *

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा प्रखंड के टोटाम्बी गांव में करमा पूजा महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशनपुर विधायक चमरा लिंडा ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि हमें अपने संस्कृति परंपरा सभ्यता को संजोय कर रखने की जरूरत है। प्राकृतिक धरोहर जल जंगल जमीन को संरक्षित करने की जरूरत है। वहीं कई अन्य अतिथियों ने भी संबोधन किया मांडर की थाप में सभी अतिथियों ने नृत्य किया। जहां पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर कई ग्रामीण पहुंचे नृत्य गीत प्रस्तुत किया। इसके पूर्व अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव, मुखिया विनोद उरांव, सत्येंद्र उरांव सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment