न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सन्हा स्थित पटेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव सह अंतर जिला झूमर प्रतियोगिता को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। जानकारी देते हुवे समिति के अध्यक्ष झमन महतो ने बताया कि दोपहर 1 बजे से चार बजे तक झुमर प्रतियोगितातथा शाम 4 बजे से उर्मीला महतो ग्रुप द्वारा ठेठ नागपुरी गीतों का सांस्कृतिक प्रस्तुती दी जायेगी। बता दें की लोक भाषा व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले एक दशक से उक्त कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसकी चहुंओर प्रशंसा की जाती है। विजेताओं को मुख्य अतिथि सह मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर समिति के व्यवस्थापक रोहन महतो, सचिव लोकनाथ महतो, कोषाध्यक्ष सुनील महतो, प्रकाश महतो, गणेश महतो, सुरेन्द्र, उदय, मोहन, विनोद, दीपनारायण समेत अन्य मौजूद थे।
करमा महोत्सव सह झूमर प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

By newsscale
On: September 12, 2024 11:14 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076929
Total views : 2878940