Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला प्रशासन शांतिपूर्ण रूप से त्योहार संपन्न कराने को लेकर सजग : एसडीओ अमित कुमार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
जिला प्रशासन शांतिपूर्ण रूप से त्योहार संपन्न कराने को लेकर सजग : एसडीओ अमित कुमार
लोहरदगा । भंडरा थाना परिसर में गुरुवार को एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई । जिसमें करमा,विश्वकर्मा पूजा कर्म पूजा तथा मिलाद उन नबी/ ईद ए मिलाद का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा हुई । शांति समिति बैठक में सर्वप्रथम भंडरा प्रखंड के क्षेत्र के तेतरपोका गांव में विगत कई वर्षों से दो गुटों के बीच उत्पन्न विवाद की समीक्षा की गई साथ ही दोनों गुट के लोगों को आपसी तालमेल व सौहार्द के साथ मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही करमा महोत्सव विश्वकर्मा पूजा को लेकर चर्चा हुई। मौके पर विभिन्न गांव से पहुंचे बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने अपने विचार साझा किया। मौके पर एसडीओ अरविंद अमित कुमार ने कहा कि सभी धर्म और लंबी एक दूसरे का त्यौहार आपसी भाईचारगी के साथ मनाएं। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण रूप से त्योहार संपन्न कराने को लेकर सजग है। कोई भी व्यक्ति आपसी सौहार्द को खराब करने की कोशिश करते पकड़ा जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी समीर कुमार तिर्की ने कहा कि  किसी भी शरारती तत्वों द्वारा आपसी सदभावना बिगड़ने की कोशिश किया जाता है तो उसे पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी । मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह अवर निरीक्षक पप्पू गुप्ता, बाल कृष्णा सिंह, मुखिया धनेश्वरी उरांव परमेश्वर महली,आफताब आलम, रऊफ अंसारी, जगजीवन उरांव,,तैयब खान, जुल्फान अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment