Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कार्यकर्ताओं के बलबूते झारखंड में बनेगी भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार: प्रवीण सिंह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा नगर कमेटी की बैठक मंगलवार को बक्सीडप्पा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सह बिशुनपुर व सिसई विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह मौजूद थे। आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ को और भी सशक्त बनाने पर बल दिया गया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बलबूते ही हम चुनाव में विजय हासिल करते हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर निश्चित तौर पर भाजपा चुनाव जीतेगी साथ ही झारखंड में एक बार फिर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि संगठन में पदाधिकारी का आना-जाना लगा रहता है। पार्टी में आये नए लोगों का भी स्वागत करना चाहिए। नए लोग नयी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे नए लोगों के जोश के साथ-साथ पुराने व समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के होश के बलबूते संगठन को और भी सशक्त बनानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं का सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए की कैसे चुनाव में की जीत सुनिश्चित हो सके। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी बेवाकी के साथ अपनी समस्याएं रखी तथा इसके निराकरण के साथ पार्टी हित मे कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से राज किशोर महतो, राकेश प्रसाद, राजमोहन राम, मदन मोहन पाठक, अशोक खत्री, विनोद राय, बिंदेश्वर उरांव, नवीन कुमार टिंकू, अजय पंकज, आजाद शत्रु, संजय कुमार, विमल कांत, राजकुमार वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, बाल्मीकि कुमार, रिंकू वर्मा, रामावतार बर्मन, सत्यम कुमार, पहलवान सिंह, राम खेलावन प्रसाद, प्रमोद वर्मा, मनोरंजन प्रसाद साहू, विकास कसकर, अनूप कुमार महतो, शुशील कुमार, अनुराग कुमार, अनूप वर्मा, अशोक सोनी, यशस्वी राज, संजय कुमार शर्मा, राजू गुप्ता, बबलू जयसवाल, चंदन गोप, नीरज कुमार नलिन, संगीता कुमारी, विक्की कुमार, मीरा देवी, विदिया देवी, सरस्वती देवी, मीना बाखला, नीरज कुमार गुप्ता, दीपक साहू, ज्ञानेश कुमार गुप्ता, दिलीप ठाकुर, अमरेश भारती, अजय शाहा, शंकर प्रजापति, बजरंग करूवा, अनूप वर्मा, मनोरंजन प्रसाद, रानू गुप्ता, परनीत जयसवाल, अरुण कुमार साहू, मधु देवी, मनीषा देवी सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment