झारखण्ड/गुमला -श्री सर्वेश्वरी समूह, प्रार्थना गृह गुमला में सोमवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम की पूजा अर्चना करते हुए लोलार्क षष्ठी का पर्व पूरे विधि-विधान से उत्साह पूर्वक मनाया गया। जबकि मंगलवार को अघोरेश्वर भगवान राम के प्रकाट्य दिवस पर उनकी 88 जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रार्थना गृह में प्रातः वंदन के साथ समूह की गुमला शाखा के आचार्य भोला नाथ दास जी के द्वारा सफल योनी का पाठ किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में स्थानीय सदर अस्पताल में समूह के सदस्यों द्वारा अस्पताल के उपाधीक्षक की अगुवाई में दो सौ ईलाजरत रोगियों के बीच फल, ब्रेड का वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना किया गया। उत्तरार्द्ध में आश्रम प्रांगण में बी.एन.दास के कुशल संचालन में आयोजित लघु गोष्ठी में वक्ताओं के द्वारा अघोरेश्वर महाप्रभू के जीवनवृत्त तथा श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना, कार्यवृत्त एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद, मंत्री विपिन कुमार सिन्हा सहित अजय सिन्हा, संजय महापात्र, श्यामा कांत मिश्र, आश्रम कुमार, बबलू गुप्ता, नन्द कुमार सिंह,पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, बबलू यादव, ब्रजेन्द्र गौड़, सागर खड़िया, मुकेश कुमार, अमरेश कुमार, मनोज गुप्ता, आदर्श कुमार, विजय केसरी, दिनेश महापात्र, लंबू साहु, सिंह जी आदि मौजूद थे
*श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना शाखा गुमला में अघोराचार्य बाबा कीनाराम की लोलार्क षष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया*
By Ajay Sharma
On: September 10, 2024 9:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083146
Total views : 2887781