Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिश से सग्रामपुर कला-हिंदिया रास्ता टूटा, आवागमन बाधित, ग्रामीणों को हो रही परेशानी, विभागीय लापरवाही से ग्रामीण नाराज, आंदोलन के मुड में गांवों के कई ग्रामीण, विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का कर सकते हैं ऐलान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के अतिसुदूरवर्ती क्षेत्र सग्रामपुर कला से हिंदिया गांव तक जाने वाला रास्ता लगातार बारिश होने के कारण पूरी तरह टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र प्रतापपुर प्रखण्ड के बरूरा पंचायत के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, विभागीय स्तर पर किसी ने भी अभी तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक माह पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान कर उक्त सड़क को आवागमन योग्य बनाया था, लेकिन इस बार अधिक वर्षा के कारण सड़क पूरी तरह नदी में तब्दील हो गया है। वही ग्रामीणों ने विवश हो कर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का मन बना चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चुनाव में वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द रास्ता ठीक करने का मांग किया है।वही आगे उन्होंने कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रखण्ड से लेकर जिला तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश यादव ने बताया कि पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन के द्वारा इस सड़क को बनवाया जा रहा था, लेकिन कोरोना काल से ही सड़क में काम बंद है, और विभाग मुख दर्शक बना हुआ है। जिसमे कई गांव के ग्रामीणों की समस्या ज्यो का त्यों बना हुआ है। अखिलेश साव, संजय यादव, प्रमोद कुमार, लालू यादव, प्रदीप कुमार, राजन कुमार, अमरेन्द्र यादव समेत कई ग्रामीणों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment