न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की बैठक गोतम सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूजा समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से गौतम सिंह को अध्यक्ष, बिजेश प्रसाद को सचिव, रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रंजीत सिंह, श्यामसुंदर राणा एवं अजय पासवान को उपाध्यक्ष, सुनील राणा एवं संजय सिंह को पूजा प्रभारी, अनिल राणा को रावण दहन प्रभारी, राहुल सिंह एवं उत्तम राणा, सुमन सिन्हा को चंदा प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रुप से पूजा का आयोजन किया जाएगा और इस वर्ष रोमियो टेंट हाउस के द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। जबकी लाइट एवं साउंड पवन लाइट के द्वारा लगवाया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से बसंत नारायण सिंह, गिरजेश प्रसाद, विजय सिंह, सुधीर सिंह, अभिमन्यु राणा, समीर सिन्हा, विकाश राणा, अनिल राणा, दीपक कुमार, राजू सिन्हा, पवन सिंह, सुमन सिन्हा, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका की हुई बैठक, गौतम सिंह बने अध्यक्ष, बिजेश प्रसाद सचिव एवं रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष

By newsscale
On: September 8, 2024 10:59 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083145
Total views : 2887779