झारखण्ड/गुमला -पुलिस ने दिखाई मानवता तो अस्पताल ने किया शर्मसार यह मामला है रविवार की है घाघरा के कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक फोटो वायरल हुआ साथ ही उसमें लिखा था कि एक अज्ञात व्यक्ति है जिसके मुंह में व पैर में चोट लगने के कारण कीड़ा हो गया है और सड़क के किनारे नाली के स्लैब में पिछले कई दिनों से पड़ा है। जिसके बाद मैसेज को देख थानेदार तरुण कुमार घटनास्थल पहुंचे और घायल अर्धविक्षिप्त को एंबुलेंस की मदद से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजो। घायल अस्पताल तो पहुंचा पर वहां के कर्मी मानवता को शर्मसार कर दिए। घायल को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। ड्रेसर इधर से उधर भागते नजर आए और सफाई कर्मी को ड्रेसिंग करने के लिए कहने लगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूरभाष पर गुमला डिएस को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कहा गुमला अस्पताल आने के बाद ही मैं कुछ कर सकता हूं आप सीएस से बात कीजिए जिसके बाद सीएस से बात किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीण उपायुक्त करण सत्यार्थी को दूरभाष पर पूरे घटना की जानकारी दिए। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी अरविंद कुशल एक्का को बड़े अधिकारी का फोन आया जिसके बाद भी उसका ड्रेसिंग नहीं किया गया सफाई कर्मी के द्वारा सिर्फ चोट लगे जगह पर बेटाडिन उड़ेल दिया गया और सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।
*पुलिस ने दिखाई मानवता अनेकों वॉट्स ग्रूप में एक अज्ञात व्यक्ति के जख्मी पैर में कीड़े लगे हुए हैं थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया – वही अस्पताल कर्मियों ने उसे एंबुलेंस से मना कर दिया और इधर उधर भागने लगे बड़े अधिकारियों के निर्देश पर सदर अस्पताल रेफर किया गया*
By Ajay Sharma
On: September 8, 2024 7:12 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083129
Total views : 2887752