न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानाद भोक्ता शामिल हुए। समाहरणालय परिसर आगमन पर उपायुक्त रमेश घोलप ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री श्री भोक्ता ने चतरा जिले के चिन्हित जिन्होंने झारखंड बनाने में अपना योगदान दिया वैसे कुल छियानबे (96) झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं अलग झारखंड आंदोलन के लिए आभार जताया। वहीं समाहरणालय उपायुक्त कार्यालय कक्ष में अनुकंपा के आधार पर उग्रवादीहिंसा में मारे गए तीन व्यक्ति के आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया भी गया। उक्त समारोह के उपविकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार के अलावे जिले के कई संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।
96 आंदोलनकारियों को श्रम मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, अनुकंपा के आधार पर किया तीन के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण

By newsscale
On: September 7, 2024 11:12 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1076791
Total views : 2878765