न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड़(चतरा)। मयूरहंड़ प्रखंड के मयूरहंड व ढोढ़ी-मंधनियां में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव को लेकर पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग व बिजली की आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। मयूरहंड़ में लंदन ब्रीज बना कर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर सोशल मीडिया पूजा का लाइव प्रसारण कर प्रखंड वासियों को दिखाया जा रहा है। पूजा को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजू राम, सचिव राजेश साव, कोषाध्यक्ष रंजन साव, हरि प्रजापति, बबलू, सिंटू, अभिषेक, पप्पू, सिकेन्द्र मेहता समेत अन्य ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहें हैं। मयूरहंड़ में पूजा का समापन 9 सितंबर को किया जाएगा। वहीं 8 सितंबर को रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है।
मयूरहंड़ व ढोढ़ी-मंधनियां में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

By newsscale
On: September 7, 2024 11:06 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1070639
Total views : 2869863