न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के दिशा निर्देशन में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के तत्वाधान में शनिवार को नशा उन्मलन पर जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद व रंजन कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिमरिया में आयोजित लिगल लिटरेसी क्लास सह जागरूकता शिविर में विद्यालय की छात्राओं को नालसा, नशा पीड़ितों के विधिक सेवाएं, मानव तस्करी, वाणिज्य यौन शौषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा, साईबर क्राईम आदि कि जानकारी दी गई। साथ ही नालसा के टाल फ्री नम्बर 15100 से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई।
नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

By newsscale
On: September 7, 2024 11:04 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083157
Total views : 2887798