झारखण्ड/गुमला -पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी बैठक का आयोजन पुलिस केन्द्र, गुमला में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक(मु0), गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला/बसिया/चैनपुर, अंचल निरीक्षक, गुमला/सिसई/बसिया, प्रभारी सी0सी0आर0 एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गुमला के साथ सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित थे। अपराध गोष्ठी आरंभ करने के पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय, गुमला द्वारा पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। सभी थाना, प्रभारी को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन पूर्वा0 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे एवं उसका निराकरण करेंगे। डायन प्रथा के संबंध में आमजनों के बीच समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित जाकरूकता अभियान चलाकर आमजनों के बीच यातायात को सुदृढ़ करना, सड़क दुर्घटना को कम कर जीवन रक्षा करना तथा लोगों को तेज, लापरवाही एवं बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक करने तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा किया गया। अपने-अपने थाना क्षेत्र में सप्ताह में दो बार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न, नशापान, नशीली मादक पदार्थों का सेवन के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। मानव तस्करी एवं पलायन की रोकथाम हेतु आमजनों को जागरूक करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। ब्राउन सुगर तस्करी की रोक थाम हेतु मुख्य रूप से थाना प्रभारी, गुमला/घाघरा/बसिया/सिसई/भरनो/राईडीह को प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देश दिये गये। हत्या/बलात्कार/अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान करने के संबंध में निर्देश दिया गया। गृहभेदन/मोटर साईकिल चोरी/लूट से संबंधित कांडों की समीक्षा की गई तथा इसकी रोक-थाम के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। जेल से जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों के संबंध में कृत कार्रवाई पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। लंबित U.D. कांड का निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत स्थाई वारंट का निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग को बढ़ाने तथा समय एवं स्थान बदल-बदल कर कड़ाई से एंटी क्राईम वाहन चेकिंग करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये। माननीय मुख्यमंत्री महोदय तथा DGP महोदय झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु झारखण्ड के सभी जिलों में दिनांक-10 सितम्बर 2024 दिन मंगलवार को पूर्वाहन 11.00 बजे से एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस निमित्त सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिन-जिन थाना प्रभारी/पदाधिकारियों का प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें पुरस्कृत किया गया तथा जिनका प्रदर्शन औसत से कम रहा उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। सभी थाना प्रभारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
पुलिस केंद्र गुमला में एसपी शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध की गोष्ठी आयोजित हुई – सभी थाना प्रभारियों को 9 बजे से 12 बजे तक आम लोगों की शिकायत सुनने और उसका निवारण का दिशा-निर्देश दिए गए*
By Ajay Sharma
On: September 7, 2024 7:36 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1070639
Total views : 2869863