झारखण्ड/गुमला -साउथ एशियन कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण तीन रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर भारतवर्ष में गुमला जिला का नाम रोशन किया बालक वर्ग में नीरज मांझी एस एस उच्च विद्यालय स्वर्ण आरिब आबेदीन एवं तौसीफ अंसारी (+2 मुरकुंडा)ने रजत प्राप्त किया जबकि फैसल अंसारी (+2 मुरकुंडा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया वहीं बालिका वर्ग में मनीषा टोप्पो एवं प्रीति रेशा टोप्पो संत पात्रिक स्वर्ण पदक एवं अनामिका कुमारी क्यों कॉलेज गुमला रजत पदक हासिल किया ।
काठमांडू (नेपाल) में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट कुश्ती प्रगतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व स्पोर्ट्स अकादमी गुमला के आठ खिलाड़ियों के विभिन्न वजन वर्ग के बालक वर्ग में नीरज मांझ़ी,आरिब आबेदीन, फैसल अंसारी, तौसीफ अंसारी एवं के डी एन थे।
वहीं बालिका वर्ग में अनामिका कुमारी, मनीषा टोप्पो एवं प्रीति रेशा टप्पू ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं भारतीय टीम के मैनेजर का दायित्व हाफिजुर रहमान को सौंपा गया था,ज्ञातव्य हो कि अप्रैल माह में उड़ीसा के पुरी में आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वालीफाई किया था वही झारखंड राज्य का मैनेजर भी एच रहमान ही थे इसी श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एच रहमान को भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया।
इस एशियन गेम में अपना लोहा मरवाते हुए गुमला पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत टावर चौक पर सैयद जुन्नु रैन के नेतृत्व में स्पोर्ट्स अकैडमी गुमला के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने ढोल मांदर एवं डीजे एवं एवं पायका नृत्य कला के साथ शहर के विभिन्न मार्गो में धूम मचाया इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने एशियन कप विजेता खिलाड़ियों को थाना में मिठाई खिलाकर स्वागत किया वही झारखंड युवा मोर्चा के समाज सेवी कलीम अख्तर,मोहम्मद लड्डन, आरिफ अंसारी, रंजन तिर्की, अशोक जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, मीडिया जिला प्रभारी भाजपा अरविंद मिश्रा एवं छोटेलाल उरांव जनजातीय, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं डॉ ई एच खान ने फूल माला और मिठाई के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया, इस मौके पर स्पोर्ट्स अकैडमी गुमला के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं थल सेवा के जवान अमित कुमार कमांडो, विक्रम राज ठाकुर, शशांक अंश बा, संतोष कुमार,सचिन उरांव,ऋषिकेश गोस्वामी, अकीबुल अंसारी एवं अन्य खिलाड़ी मौजूद थे इस मौके पर खिलाड़ियों के परिजनों ने कला संस्कृति का जोरदार प्रदर्शन कर लोगो को आकर्षित किया।इस मौके पर स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव जुन्नु रैन ने कहा यह गुमला के लिए ऐतिहासिक क्षण है की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स अकैडमी गुमला के खिलाड़ियों ने भारतवर्ष में गुमला और झारखंड का नाम रोशन किया है इस मौके पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों से खिलाड़ियों को रूबरू करवाया जाएगा।
*स्पोर्ट अकादमी गुमला ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर गुमला का नाम रोशन किया-सैय्यद जुन्नू रैन
By Ajay Sharma
On: September 7, 2024 7:24 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1076977
Total views : 2879001