न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बी गांव के कोदवारी टोला में एक हृदयबिदारक घटना शनिवार को घटी। ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र भुइयां के करीब एक वर्ष के बेटे की मौत ट्रैक्टर के अचानक चपेट में आने से हो गई। घ्ज्ञटना के बाद आनन फानन में बच्चे को परिजनों द्वारा ईलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाई की जा रही है। वहीं उपरोक्त ट्रेक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद बच्चे के माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दुर्घटना में एक वर्षीय बालक की मौत

By newsscale
On: September 7, 2024 10:54 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076945
Total views : 2878960