सरकारी विद्यालय के समक्ष मुहल्ले के संभ्रांत लोग जमा कर रहे अपने घर का कूड़ा
लोहरदगा: थाना टोली स्थित राजकीय हिन्दी मध्य विद्यालय के गेट के समीप मुहल्ले वासी अपने घरों से निकला कूड़ा डंप कर रहे हैं, जिससे विद्यालय का द्वार सदा ही कचरे से पटा रहता है। नगर क्षेत्र का प्रतिष्टित विद्यालय आज अपनी गरिमा खोता जा रहा है वहीं रही सही कसर मुहलेवासी पूरा किये दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ वातवरण मिले तो मिले कैसे। स्थिति से अजीज आकर विद्यालय प्रबंधन ने मुहलेवासियो से अपील किया है कि विद्यालय परिसर के सफाई में सहयोग के बदले सौगात के रूप में विद्यालय को दिया जाने वाला कचड़े का ढेर से विद्यालय को बख्शा जाय। नगर के सभ्रांत लोग सरकारी विद्यालय के प्रति अपनी सोच बदलें और शहर के पुराने एवं गौरवशाली विद्यालय के विकास में सहभागी बने। अपने -अपने घरों के साथ-साथ अपने शहर को भी स्वच्छ रखने पर ध्यान दें। विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार सिंह ने मुहल्ले वासियो के इस असहयोगात्मक रवैये से व्यथित होकर शोशल मीडिया से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि छात्र और विद्यालय हित में सहयोग के लिए आभार, परन्तु नगरपालिका लोहरदगा की अबतक अनदेखी का परिणाम है ये विद्यालय गेट के सामने कचरा का ढेर। जबकि इसके निमित्त मैं विगत 02 अगस्त सोमवार को नगर पर्षद प्रशासक से भी मिलकर विद्यालय एवं छात्र हित में स्थायी समाधान की मांग किए हैं, फिर भी रोज मुहल्ले का कचरा विद्यालय के सामने ही डंप किया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है, बल्कि विद्यालय परिवार को स्वयं इसके लिए मुहिम चलाना पड़ रहा है। जिसके तहत आज पैनी नजर रखते हुए जब कचड़ा फेंकने वाले लोगों को पकड़ा गया तो मुहल्ले के लोगों द्वारा जो मजबुरीयां बतायी गयी उसे सुनकर साफ पता चलता है कि मुहल्ले वासियों के साथ नगरपालिका भी कहीं अधिक जिम्मेवार और विद्यालय के स्वच्छता के प्रति लापरवाह है।
इधर मुहल्ले के लोगो ने बताया कि सदियों से हम यहाँ कचरा फेकते आ रहे हैं। नगर पालिका के द्वारा सप्ताह महीना दिन में फेंके गए कचरों को उठाया जाता है। बीच के कालखण्ड में नगर पालिका के द्वारा कचरा डंप के लिए साधन दिए गए थे उसमें कचरा फेकने लगे लेकिन अब वो भी नही रह गया है इसलिए जहाँ तहा कचरा फेक देते हैं।
























Total Users : 1076943
Total views : 2878958