न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर कि गई। मंच संचालन प्रो. नुरूल्लाह ने किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण एवं प्राचार्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्य अतिथि चतरा मॉडल कॉलेज चतरा के प्राचार्य डॉ. रामानंद पाण्डेय को सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बक्सी ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता डॉ. पाण्डेय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के दर्शन पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार नई शिक्षा नीति में सामुदायिक शिक्षा व भारतीय ज्ञान प्रणाली को महत्व दिया गया है, जिसका उल्लेख 1948 में ही डा. राधाकृष्णन ने किया था। उन्होंने महाविद्यालय की उपलब्धि को सराहा। प्राचार्य श्री बक्सी, सचिव श्री सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष देवनंदन साहु, सदस्य सहदेव साहु ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
डिग्री महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सेमिनार का आयोजन

By newsscale
On: September 6, 2024 11:37 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076945
Total views : 2878960