Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/गिद्धौर। शुक्रवार को सदर प्रखंड के देवरीया व गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बरियातु पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास व उद्योग विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। मंत्री श्री भोक्ता के बारियातु शिविर में शामिल होते ही ग्रामीणों ने पेंशन नहीं होने की शिकायत की। इस दौरान मंत्री श्री भोक्ता ने बीडीओ व मुखिया के प्रति नाराजगी व्यक्त किरते हुए कहा कि सरकार गरीबों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण घूम रहे हैं। ऐसे मैं कोई भी व्यक्ति सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित नहीं रहे। बीडीओ को घूम-घूम कर चिन्हित कर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं मंत्री श्री भोक्ता ने दर्जनों विधवा सहित अन्य पेंशन की स्वीकृति ऑन द स्पॉट दिलाया। मौके पर मंत्री ने धोती-साड़ी, पेंशन स्वीकृति पत्र समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण किया। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिप सदस्य अनीता देवी, प्रमुख अनिता यादव, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, मुखिया डेगन गंझु, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, समाजसेवी बालेश्वर यादव, रामदेव यदाव समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment