Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना प्रभारी के पहल पर सड़क में बने गड्ढों को संवेदनक ने भरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। शुक्रवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में मुख्य सड़क में बने गड्ढों में थाना प्रभारी आलोक रंजन के पहल पर भरवाया गया डस्ट। ज्ञात हो कि उक्त सड़क में नाली का गंदा पानी बह रहा था। जिससे दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पत्रकारों की सूचना पर थाना प्रभारी शुक्रवार को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पहल करते हुवे सड़क निर्माण में लगी पूजा इंटरप्राइजेज के सहयोग से सड़क में डस्ट डलवाकर मरम्मती करवाया। साथ ही नाली से बहने वाले गंदा पानी को रोकने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी से बात कर यथाशीघ्र नाली साफ करवाने की बात कही। उन्होंने गणपति पूजा के अवसर पर निकलने वाले कलश यात्रा को देखते हुए बरवाडीह शास्त्री चौक स्थित गणपति पूजा पंडाल से सुभाष चौक के बीच सड़क में बने गड्ढों की मरामती करवाई। मौके पर समाजसेवी संदीप कुमार सिंह, उदय अग्रवाल, मुकेश दांगी, विनय अग्रवाल, चंद्रदेव दांगी, रंजीत गुप्ता, संजय सोनी, बेचन ठाकुर समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment