न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राहम पंचायत स्थित कपरफुटा में देर रात सर्पदंश के शिकार एक चार वर्र्षीय बच्चे समेत दो की मौत हो गई। जानकारी देते हुवे स्थानीय निवासी सह पंचायत समिति जिलाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि स्व. राजेन्द्र उरांव की पत्नी बसंती देवी अपने चार वर्षीय नाती शुशांत उरांव के साथ सो रही थी, इसी दरम्यान जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। तत्पश्चात पडोसी के मदद से आनन फ़ानन में दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छाया है। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुभाष यादव ने प्रशासन से समुचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना पाकर अहले सुबह स्थानीय थाना प्रभारी अनिल उरांव ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।
सर्पदंश से चार वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत, गांव में छाया मातम

By newsscale
On: September 6, 2024 11:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083164
Total views : 2887812