WhatsApp Group Join Now
जेल बंदियों के लिए खोले गए विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण
लोहरदगा। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार मंडल कारा लोहरदगा में जेल बंदियों के लिए खोले गए विधिक सहायता क्लिनिक में 6 सितंबर 2024 को पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार डालसा सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंडल कारा जेलर सुबोध कुमार, मुख्य एलएडीसीएस नसीम अंसारी, एलएडीसीएस अधिवक्ता नारायण साहू, उमेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, इंद्राणी कुजूर, सुदामा साहू उपस्थित रहे। वहीं बैठक में बंदियों की समस्या और उसके निदान को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि जेल कानूनी सहायता क्लिनिक के माध्यम से बंदियों की समस्याओं को सुनने और उस समस्या के समाधान करने का कार्य किया जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि जेल कानूनी सहायता क्लिनिक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक खुला रहता है। वहीं जेल पीएलवी संतोष कुमार और किशोरी उरांव द्वारा बंदियों की सहायता की जाती है। साथ ही एलएडीसीएस अधिवक्ता हमेशा बंदियों की सहायता के लिए तैयार रहते है। उन्होंने कहा कि बंदियों को इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए।



















Total Users : 1083152
Total views : 2887789