Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अगले तीन दिनों के लिए उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

On: September 2, 2024 11:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड में अगले तीन दिनों (3-5 सितंबर) के लिए उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है। निर्देश के बाद दौड़ का आयोजन अब सुबह 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर उत्पाद सिपाही बहाली की नियमावली की अविलंब समीक्षा करने और सभी बहालियों की नियमावली में बदलाव करने का भी निर्देश दिया है।

सीएम श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए भविष्य में होनेवाली सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है। इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्पाद सिपाही भर्ती में जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी, उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी और सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते/फल का व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भूखे पेट दौड़ में भाग न लें।

सीएम ने कहा है कि आखिर किन कारणों से हमारे गांव-समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ/चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

Leave a Comment