Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने पर नपेंगे थानेदार, डीजीपी अनुराग गुप्ता एएसपी व एसपी को दिए निर्देश

On: September 2, 2024 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। अब झारखंड के थानों में आम जनता से दुर्व्यवहार करने तथा प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करने व बहाने बनाकर थानों का चक्कर लगवाना थानेदारों को पड़ेगा महंगा। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि वैसे थनेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ज्ञात हो कि साइबर अपराध, एसटी/एससी केस, मानव तस्करी या महिला अपराध से जुड़े मामले में कोई पीड़ित थाना पहुंचता है, तो एफआईआर करने की जगह उसे मामला विशेष से जुड़े थाने में जाने को कहा जाता है। लेकिन अब ऐसा करने पर थाना प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीजीपी श्री गुप्ता ने सभी एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि ऐसा मामला संज्ञान में आने पर थानेदार को उस थाने से हटाएं और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि थानों में पुलिसकर्मी आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। आप जनता के सेवक हैं, जनता के मालिक नहीं। सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी सेवा दें।

इस बाबत डीजीपी श्री गुप्ता ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि थाना प्रभारी और थाने के पुलिसकर्मी खासकर मुंशी आम लोगों या पीड़ितों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। उन्हें प्राप्ति रसीद भी नहीं दी जाती है। ऐसे में वे भटकते रहते हैं।

डीजीपी ने कहा है कि सभी पुलिसकर्मी समाज और जनता के सेवक हैं। सुरक्षाकर्मी हैं, वे जनता के मालिक नहीं हैं। इसलिए इसी भाव से वे जनता की सेवा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी इन्दर सिंह बागावास के नशामुक्त अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

Leave a Comment