Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, बीडीओ ने कहा शिविर के माध्यम से योजना आम लोगों को लाभ पहुंचाना उद्देश्य

On: September 2, 2024 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पंचायत सचिवालय से सोमवार को आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार, उप मुखिया मनीता कुमारी, पंसस विवेक कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि 2 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतो में उपरोक्त कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर के माध्यम से आम लोगों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। ऐसे में आप सभी पदाधिकारी व कर्मी टीमवर्क का परिचय देते हुए अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु आप सभी का सहयोग उपेक्षित है। शिविर में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, समेत अन्य योजनाओं से लाभ पहुंचाने को लेकर विभागवार स्टॉल लगाया गया। जहां पंचायत क्षेत्र से पहुंचे लाभुकों ने अपने जरुरत अनुसार अपना आवेदन जमा किया। जिसमें विभिन्न विभागों में लगभग 1 हजार आवेदन प्राप्त किया गया। बीडीओ ने विभाग वार स्टॉल निरिक्षण कर संबंधितों को प्राप्त आवेदन जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं शिविर के माध्यम से बीडीओ ने साठ बच्चों के बीच साइकिल का वितरण एवं बीस छात्रों के बीच कॉपी-किताब का वितरण किया। साथ हीं पेंशन 60, स्वास्थय जांच 150, जेएसएलपीएस द्वारा 25 आय कार्ड, गोद भराई 1, मुंह जुट्ठी 1, पशुपालन द्वारा 40 लाभुको को दवाई, फसल राहत बीमा के तहत 200 आवेदन, आय, जाती, आवासीय प्रमाण पत्र 10, जॉब कार्ड 200 एवं 50 लाभुकों के बीच धोती, साडी वितरण करने के साथ उक्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्लॉक परिसर में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बंजर जमीनों से किसानों की तकदीर बदल रही बिरसा हरित ग्राम योजना

लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली,उपायुक्त ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की खेप को दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Leave a Comment