Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, सरिया खिसकने से दबकर तीन मजदूरो की मौत, एक गंभीर

On: August 31, 2024 11:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के बुकरू स्थित निर्माणाधीन ब्रिज संख्या 102 में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन ब्रिज का सरिया बांधने के दौरान सरिया खिसकने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिज निर्माण में करीब डेढ़ दर्जन मजदूर सरिया व सेटरिंग बांधने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ और करीब आधा दर्जन मजदूर सरिया के नीचे दब गये थे‌। जबकि अन्य मजदूरों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद सरिया के नीचे दबे सभी मजदूरों को अन्य मजदूरों ने खींचकर बाहर निकाला‌। जबकि एक मजदूर के बीच सरिया में दबने के कारण मौत हो गई‌। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पहुंचते ही एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर को गंभीर हालत में हजारीबाग रेफर किया गया। घटना में मृतक दोनों मजदूरों की पहचान बुकरू निवासी बेचन भुईयां एवं लेम्बुआ निवासी सकेन्द्र साव के रूप में की गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूर बुकरू गांव निवासी दुर्गेश भुइयां है। वहीं घटना की जानकारी के बाद आसपास गांव के ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही रेलवे लाइन निर्माण का कार्य कर रही कंपनी और इंजीनियरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया गया की ब्रिज का निर्माण एरकॉन कंपनी के ठेकेदार राजा कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीण और मृतक के परिजनों का आरोप है कि ब्रिज निर्माण में लगे मजदूरो के जिपन सेे प्रबंधन खिलवाड़ कर रहा है, सुरक्षा से संबंधित कोई भी इंतजाम नहीं किए गये थे। मजदूर न तो सेफ्टी बेल्ट, ना जूता और ना ही हेलमेट लगाए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

Leave a Comment