Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इंजिनियर के द्वारा सपोर्ट सरिया कटवाने से हुआ हादसा, पचास लाख मुआवजे की मांग, विरोध में सड़क जाम

On: August 31, 2024 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के बुकरू स्थित ब्रिज निर्माणकार्य में लगी एरकॉन एवं इसकी सहयोगी कंपनी राजा कंस्ट्रक्शन के द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। मजदूरों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उक्त घटना इसी का परिणाम है। शनिवार को ब्रिज 102 में मजदूर कार्य में लगे थे इसी बीच साइट इंजीनियर आया और मजदूरों को फटकार लगाते हुए सपोर्ट रॉड काटने को कहा, सपोर्ट रॉड कटते ही सरिया धराशाही हो गई और हादसा हो गया। कार्य में लगे मजदूर बीफा साव ने बताया कि घटना के पूर्व कंपनी के सौरभ नामक इंजिनियर ने कार्य कर रहे एक मजदूर से सरिया के सपोर्ट रड, जिसपर ब्रिज के पूरे सरिया का भरा था उसे कटवा दिया। रड के कटते ही ब्रिज का पूरा सरिया धराशाई हो गया। जिसके नीचे दबने से मजदूरों की मौत हुई। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी पर जहां एक ओर मजदूरों के सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर परिजन और ग्रामीण मृतक के आश्रितों को पचास-पचास लाख रूपये आर्थिक मुआवजा राशि देने की मांग करते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दिया। हंगामा कर रहे हैं परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी जब तक उक्त मुआवजा राशि को नहीं देती है तब तक हम सभी शव को उठने नही देंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनगड्डा मुख्य चौक पर शव को रखकर टंडव -सिमरिया मुख्य पथ को जाम कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों ओर कोल वाहनों सहित यात्री वाहनों की कतार लग गई। भाजपा विधायक किसुन कुमार दास ने दो मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए ठेकेदार से मृतक के आश्रित को 50-50 लाख मुआवजा, रेलवे में एक-एक नौकरी और ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार की लापारवाही से दोनों की मौत हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: डालसा ने सदर प्रखंड और वृद्धाश्रम में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

16 से 20 जून तक जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर आयोजित होंगे

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने हेतु उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, लाभुकों के सत्यापन का निदेश

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार: उपायुक्त ने सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में दिए कई अहम

1200 वर्ष पुराना पुरातात्विक खजाना: तालाब की खुदाई में प्रकट हुए साक्षात उमा-महेश्वर

रक्तमित्र संस्था का विशाल रक्तदान शिविर: सांसद ने किया उद्घाटन, युवाओं ने रिकॉर्ड 107 यूनिट किया रक्तदान

पुलिस की सघन वाहन जांच: तेज गति व लापरवाही से चल रहे दो हाईवा और एक ट्रक जब्त, डीटीओ के पास भेजा

झारखंड आंदोलनकारी ने झामुमो नेता से की मुलाकात: जाना हाल-चाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का भव्य स्वागत

पुलिस ने चलाया एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसी नकेल, दर्जनों गाड़ियों की हुई सघन जांच

युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कुत्तों के हमले से गंभीर रूप से घायल नीलगाय को कीचड़ से निकाला बाहर; प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ा

Leave a Comment