Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रो नईम खान के सेवानिवृति पर बीएस कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित

On: August 31, 2024 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा। बी एस कॉलेज लोहरदगा के वरीय प्राध्यापक सह क्षेत्रीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो नईम खान 40 साल सेवा देने के उपरांत शनिवार को सेवानिवृत हो गए। सभी औपचारिकता के बाद कॉलेज प्रशासन एवं विद्यार्थियों के द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सबसे पहले झारखंडी रीति रिवाज के अनुरूप परिछ कर ढोल- मांदर के साथ नृत्य करते हुए विद्यार्थी उन्हें बहुउद्देशीय भवन स्थित मुख्य मंच तक लेकर आए। स्वागत गीत एवं नृत्य के बाद सभी शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के वरीय प्राध्यापिका डॉ नीता सहाय ने प्रो नईम खान के लिए स्मृति पत्र पढ़ा। जिसमें कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक, बरसर,विभागाध्यक्ष आदि पदों पर उनके निष्ठापूर्वक योगदान के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया गया। प्रो नईम खान ने 1985 से 1989 तक अस्थाई शिक्षक के रूप सेवा दी। सन 1989 में महाविद्यालय के स्थाई सहायक प्राध्यापक हो गए। कॉलेज में बर्सर, क्षेत्रीय भाषा के विभाग के अध्यक्ष आदि कई पदों पर रहें और तब से लेकर आजतक इन्होंने पूरी निष्ठा से निष्कलंक , बेदाग और  बेमिसाल सेवा दी। विदाई समारोह में मौजूद सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की आंखे नम थी। सभी लोग प्रो नईम खान के उद्गार सुन कर भाव विभोर हो रहे थे। प्रो नईम खान को जब मंच पर बुलाया गया तो बोलते बोलते वो भावुक हो गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ शिव कुमार प्रसाद गुप्ता ने कहा की प्रो खान के 40 साल की सेवा अविस्मरणीय है। उनकी जिंदादिली बेजोड़ है वो जिससे मिलते हैं उनसे मधुर संबंध बना लेते हैं। वे जिस पद पर रहे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन किया। कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ शशि गुप्ता ने कहा की प्रो नईम खान जैसी सख्शियत बहुत कम होती है। कॉलेज में सभी के साथ उनका आत्मिक संबंध था। 40 साल की बेदाग सेवा अपने आप में एक रिकॉर्ड है और वर्तमान में कार्यरत लोगों के लिए लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो मनीष मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

Leave a Comment