Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्री समेत कई गणमान्य रहे मौजूद, दिए कई सुझाव एवं सर्वसम्मती से पारित हुई कई विकास योजनाएं

On: August 29, 2024 11:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में शासी परिषद की बैठक हुई। जिसमें मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता, पुलिस अधिक्षक विकास कुमार पांडेय, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी समेत अन्य सदस्य रहे मौजूद। दिए कई सुझाव एवं सर्वसम्मती से पारित हुई कई विकास योजनाए। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डीएमएफटी मद से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों से अपनी सहमति एवं सुझाव देने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अब तक किए गए अनुपालन की भी जानकारी दी गई।

पूर्व से संचालित परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी दी गई। वहीं अनुमोदन के लिए प्रस्तावित योजनाओं को एक एक कर प्रस्तुत किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शासी परिषद द्वारा अन्य योजनाओं को भी सर्वसम्मपति से अनुमोदित किया गया। जिससे योजनाएं धरातल पर आ सके।

बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावित योजनाओं की सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

पेयजल हाट बाजार में सोलर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निर्माण, चापानलो का अधिष्ठापन/मरम्मति, पर्यावरण-जला श्रोतों का उन्नयन, तालाब का निर्माण, चेकडैम का निर्माण/उन्नयन, सर्वजनकि एवं नीजि भूमि पर वृच्छा रोपण कार्य, शिक्षण संस्थानों में वृक्षारोपण कार्य।
स्वास्थ्यः- देखभाल-अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाईट का अधिष्ठापन, अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पुराने भवनों का उन्नयन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार नये भवनों का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार शौचालय का निर्माण/उन्नयन कार्य, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार कुलिंग वाटर सिस्टम का अधिष्ठापन, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार मरीजो के अटेंडेंट के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार भूमि समतलीकरण/कार्डेनिंग एवं वृक्षारोपण कार्य।

शिक्षाः- आवासीय विद्यालय परिसर में हाई मास्ट लाईट, आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, सभी विद्यालयों में आवश्यक उपकरण/उपस्कर की आपूर्ति, स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, सोलर लाईट का अधिष्ठापन, आधारभूत संरचना का निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण, प्रयोगशाला का निर्माण, भूमि समतलीकरण, कार्डेनिंग एवं वृच्छा रोपण कार्य, आवश्यकतानुसार वर्गकक्ष का निर्माण, पुराने भवनों को मरम्मति/उन्नयन कार्य, चाहरदिवारी का निर्माण/मरम्मति कार्य, शौचालय निर्माण/मरम्मति कार्य, नये बोरिंग एवं पाईप लाइन द्वारा पेयजल आपूर्ति, चिलिंग आरओ सिस्टम का अधिष्ठापन, खेल सामग्री की आपूर्ति, तड़ित चालक का अधिष्ठापन, खेल मैदान/इंडोर स्टेडियम का निर्माण वहीं सभी प्लस टू उच्च एवं मध्य विद्यालयों में आवश्यकतानुसार हाई मास्ट स्ट्रीट लाईट, सोलर लाईट का अधिष्ठापन, सभी महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार हाई मास्ट/स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन इसी प्रकार महिलाओं और बच्चों का कल्याण, वृद्ध और दिव्यांग लोगों का कल्याण, कौशल विकास समेत अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में नये पीएमयू के गठन को लेकर बताया गया कि पूर्व से कार्यरत पीएमयू का कार्यकाल 31.07.2024 को समाप्त हो गया है। पीएमयू का कार्य संतोषप्रद नहीं रहने के कारण अवधि विस्तार नहीं दिया गया हैं। जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट कार्यों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग आदि कार्य के लिए नये पीएमयू का गठन किया जाना आवश्यक है। इस पर भी सहमती जताई गई।

2024-25 के लिए कई वार्षिक कार्य विकास योजनाओं को अनुमोदित किया

उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, जिले के सभी कार्यालय प्रधान, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: चौपारण के बरहमौरिया में गूंजे बाबा भोलेनाथ के जयकारे! भव्य शिव चर्चा में उमड़ी महिलाओं की भीड़, भक्ति गीतों से झूम उठा पूरा गाँव!

स्कूल के ऊपर मौत का साया! 11,000 वोल्ट के तार के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे,

लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

*15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित: “मेरा घर मेरा अधिकार” थीम पर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

एम्स में आयुष्मान लाभार्थियों को बड़ी सौगात: इमरजेंसी ब्लॉक के पास शुरू हुआ विशेष पंजीकरण काउंटर और प्रतीक्षा कक्ष; अब 24 घंटे मिलेगी त्वरित सहायता

होमगार्ड और चौकीदार बहाली को लेकर हाई-लेवल बैठक: डीसी और एसपी का कड़ा निर्देश; आरएफआईडी (RFID) तकनीक से होगी पारदर्शी दौड़

बाल श्रम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी विधिक कार्रवाई: पुलिस-प्रशासन और एलजीएसएस ने 13 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ डीएलएसए की बड़ी विधिक मुहिम: सचिव के निर्देश पर गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर; बच्चों से मजदूरी कराना संगीन अपराध

16 जून को हजारीबाग में जुटेगा प्रमंडल भर का जनसैलाब, आंदोलन की तैयारी तेज: संयुक्त शिष्टमंडल ने कमिश्नर, एसडीओ और थाना को सौंपा लिखित पत्र

प्रखंडों में पीएम आवास प्लस को लेकर महा-ग्रामसभा: 2000 से अधिक लाभुकों का हुआ सत्यापन; अपात्रों के नाम काटने का प्रस्ताव

Leave a Comment