Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्या मंदिर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का  जन्मदिन मनाया गया

On: August 29, 2024 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। शारीरिक आचार्य जोधन सिंह के दिशा निर्देशन में विद्यालय के प्रांगण में कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया /बहनों को कई तरह के खेल खेलाएं गए। जिसमें की कबड्डी, लघोरी, कैरेम बोर्ड, खो -खो ,वॉलीबॉल,चॉकलेट रेस इत्यादि खेलों का प्रदर्शन हुआ। शारीरिक आचार्य जोधन सिंह ने कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना आवश्यक है ।एक स्वस्थ नागरिक, एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और एक स्वस्थ समाज एक समृद्ध देश का निर्माण करता है। प्रभारी प्रधानाचार्य वरिष्ठ आचार्या मधुमिता शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन इस बात का प्रतीक है की अटूट समर्पण और अथक प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य /दीदी और विद्यालय के भैया /बहन एवं कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा ।वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विद्या मंदिर इंटर कालेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई

लोहरदगा।
मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा में राष्ट्रीय खेल दिवस, पारंपरिक खेलकूद दिवस के रूप में मनाया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गयाl राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर भैया-बहनों के द्वारा बहुत से पारंपरिक खेल खेले गए जिसमें करेंट पास, कबड्डी, कौआ उड़ और मैना उड़ आदि शामिल थे| यशोदा दीदीजी ने कहा कि खेल हमें एक नया जीवन देता है निराशा से आशा की ओर ले जाता है, हमें अपने खाली समय में कोई ना कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए और अनुशासित होकर खेलना चाहिए| कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, नीतू कुमारी, सनोज कुमार साहू, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत, सत्यम सतलज सहित आचार्य दीदी जी एवं भैया-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा|

शिशु मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया 

लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आज की वंदना सभा में मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया जिसमें प्रांतीय संघ प्रमुख द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाशित वीडियो बच्चों को दिखाया गया और उनके वक्तव्य को सुनाया गया। इस अवसर पर भैया बहनों द्वारा प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल को का कार्यक्रम हुआ। बैलून बचाओ,चॉकलेट रेस, बॉल रेस,मेंढक दौड़,गणित रेस 100 मीटर,दौड़ 200 मीटर,दौड़ सुई धागा रेस,खो खो, कबड्डी इत्यादि। इस अवसर पर श्री महेंद्र कुमार मिश्र, गणेश प्रसाद साहू ,त्रिलोचन साहू, सुनीता जी, लक्ष्मी जी,अशोक कुमार साहू, रवि रंजन कुमार उपाध्याय, दीपिका जी, एवम् पूजा कुमारी आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

Leave a Comment