झारखण्ड/गुमला – गुमला के टॉवर चौक पर शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी एवं मृतक आश्रित को मुआवजा देने की मांग रखी यहां बताते चलें कि कल बुधवार की शाम वक्त गुमला बाइपास सड़क वृंदा के समीप तीन अज्ञात अपराधियों ने ग्राम गिंडरा महुआ टोली निवासी लोधा मुंडा की हत्या धातक हथियार से लैस तीन अपराधकर्मी एक बाइक से आएं और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चलते बने इस हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर आज गुरूवार को गुमला रांची मुख्य मार्ग पर मृतक का शव लेकर ग्रामीण महिला एवं पुरूषों ने करीब एक घंटे तक जाम रखा इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को काफी समझाया पर वे अपनी मांगों को लेकर अड़ गए और इस मौके पर भाजपा नेता मिसिर कुजूर एवं पूर्व सांसद सुदर्शन भगत के प्रतिनिधि भोला चौधरी द्वारा भी ग्रामीणों को काफी समझाया गया और इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार के लिए सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाले राशि और मुआवजा देने की बात सक्षम पदाधिकारी द्वारा आश्वासन पर जाम हटाया गया यहां बताते चलें कि मृतक लोधा मुंडा गुमला के तीर्रा गांव में लगने वाले मुर्गा लड़ाई से लौट रहे थे और उसी दौरान बाइपास सड़क पर यह वारदात को अंजाम दिया गया था पुलिस ने गंभीरता से मामले को लेकर अनुसंधान कार्य जारी रखते हुए हत्याकांड में शामिल अज्ञात लोगों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है और इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
*हत्याकांड के बाद शव के साथ ग्रामीणों ने गुमला मुख्यालय के टॉवर चौक जाम कर हत्यारों को सजा दिलाने एवं मुआवजा की मांग रखी – शहर में लगा जाम प्रशासन के आश्वासन पर जाम हटाया गया* * बुधवार को लोघा मुंडा की तीन अज्ञात अपराधियों ने धातक हथियार से वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया था बताया जाता है कि बाइक से आएं थे अपराधी और गिंडरा महुआ टोली निवासी की बाइपास सड़क पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया
By Ajay Sharma
On: August 29, 2024 8:10 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1019994
Total views : 2799537